Revanth Reddy को केंद्र से US visit की अनुमति नहीं मिली, 23 को लौटेंगे हैदराबाद

Revanth Reddy
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को विदेश मंत्रालय द्वारा राजनीतिक दृष्टिकोण से स्वीकृति देने से इनकार कर दिया गया है। वह 'तेलंगाना-राइजिंग' प्रतिनिधिमंडल के साथ बोस्टन जाने वाले थे, लेकिन अब वह 23 अगस्त को सीधे लंदन से हैदराबाद वापस आ जाएंगे। इससे पहले 30 अगस्त को उनकी वापसी का कार्यक्रम तय था।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को केंद्र सरकार से अमेरिका जाने की इजाजत नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेड्डी वर्तमान में लंदन में हैं तथा यहां से उनकी योजना अमेरिका जाने और 30 अगस्त को हैदराबाद लौटने की योजना थी।

इसे भी पढ़ें: Revanth Reddy को अमेरिका यात्रा की मंजूरी नहीं मिली, 23 अगस्त को लौटेंगे तेलंगाना

सीएमओ की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाले आधिकारिक ‘तेलंगाना-राइजिंग’ प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका का दौरा रद्द करना पड़ा क्योंकि विदेश मंत्रालय ने इसकी अनुमति नहीं दी। मंत्रालय ने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से इस (अमेरिका) यात्रा की मंजूरी नहीं दी गई है।’’ इसने कहा कि रेड्डी अमेरिका के बोस्टन जाने के बजाय 23 अगस्त को लंदन से हैदराबाद लौटेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़