मृत व्यक्ति की भूमि के फर्जी कागजात बनाने के आरोप में राजस्व अधिकारी, दो अन्य गिरफ्तार

Revenue officer

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मृत व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत भूमि के फर्जी कागजात बनाने के आरोप में एक ग्राम राजस्व अधिकारी और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मृत व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत भूमि के फर्जी कागजात बनाने के आरोप में एक ग्राम राजस्व अधिकारी और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। उत्तन सगरी थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ग्राम के राजस्व अधिकारी ने मृत व्यक्ति की भूमि को छद्म नाम का इस्तेमाल करते हुए कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: खड़वा में हुई पुलिस कस्टडी में आरोपी के मौत के बाद मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में राजस्व अधिकारी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शुरूआत में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद उक्त अधिकारी ने अदालत का रुख किया था, लेकिन उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद राजस्व अधिकारी और दो अन्य लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़