RJD का दावा, BJP-JDU के कई विधायक पाला बदलने के इच्छुक

RJD claims, many MLAs of BJP-JDU want to change
[email protected] । Jul 16 2018 8:22AM

बिहार में विपक्षी पार्टी राजद ने आज दावा किया कि बिहार में राजग में भगदड़ जैसी स्थिति है और सत्तारूढ़ गठबंधन के कई विधायक पाला बदलना चाहते हैं।

पटना। बिहार में विपक्षी पार्टी राजद ने आज दावा किया कि बिहार में राजग में भगदड़ जैसी स्थिति है और सत्तारूढ़ गठबंधन के कई विधायक पाला बदलना चाहते हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने यह दावा उन खबरों को खारिज करते हुए किया जिसमें कहा गया है कि अमित शाह के हाल के राज्य दौरे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा के बीच सीटों का सौहार्दपूर्ण बंटवारा होना तय हो गया है। 

उन्होंने यहां कहा , ‘‘ राजग में न केवल टूट होने वाली है। यह एक भगदड़ होगी। जल्द ही राजग में केवल भाजपा ही बचेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि किस तरह से उसकी सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना नाराज है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गठबंधन से अलग हो गए। इसी तरह की चीजें बिहार में हो सकती हैं।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़