प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, कहा- हम कहां और कब सुरक्षित हैं?

robert-vadra-angry-at-priyanka-gandhi-security-lapse-said-where-and-when-are-we-safe
अंकित सिंह । Dec 3 2019 10:32AM

एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद ही प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास के भीतर तीन महिला और तीन पुरुष एक बच्चे के साथ घुस आए थे। यह घटना सोमवार की है। इसके बाद उनकी सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में हुई चुक के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा कि यह प्रियंका, मेरी बेटी और बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस करने के बारे में है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।

वाड्रा ने कहा कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ / बलात्कार हो रहे हैं, हम क्या समाज बना रहे हैं ...? प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने देश, अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं, सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, तो दिन में या रात में सुरक्षित नहीं हैं, हम कहाँ और कब सुरक्षित हैं? आपको बता दें कि एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद ही प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास के भीतर तीन महिला और तीन पुरुष एक बच्चे के साथ घुस आए थे। यह घटना सोमवार की है। इसके बाद उनकी सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़