रोहिणी कोर्ट गोलीबारी मामला: जिस जेल में गोगी, टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं, उसकी सुरक्षा बढ़ी

Rohini Court firing Security

रोहिणी अदालत कक्ष में गोलीबारी में तीन गैंगस्टर के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद उन जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। रोहिणी अदालत कक्ष में गोलीबारी में तीन गैंगस्टर के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद उन जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के वकील के वेष में आए दो हमलावर शुक्रवार को भीड़भाड़ वाली रोहिणी अदालत कक्ष के अंदर नाटकीय रूप से गोलीबारी में मारे गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘‘सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी उन जेलों पर कड़ी नजर रख रहे हैं जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं।’’

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति बाइडन ने भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया

पुलिस को संदेह है कि अदातल कक्ष की घटना के पीछे टिल्लू गिरोह का हाथ है। गोगी और टिल्लू गिरोह के बीच कथित तौर पर कई साल से टकराव है। अदालत कक्ष में गोलीबारी की घटना के वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मी और वकील अदालत कक्ष संख्या 207 के अंदर गोलियां चलने के दौरान दहशत में भागते दिखे। घटना ने सुरक्षा खामियों को उजागर किया है। वकीलों के वेष में दो बंदूकधारी प्रतिद्वंद्वी गिरोह के थे। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई, जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कक्ष में ले जाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़