जो शासक संविधान का सम्मान नहीं करते, वे देश के लिए खतरा: कांग्रेस सेवा दल

Rulers with no regard for Constitution a threat to country, says Cong Seva Dal
[email protected] । Jul 10 2018 6:49PM

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक लालजी देसाई ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जो शासक संविधान का सम्मान नहीं करते, वे देश के लिए खतरा हैं।

जम्मू। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक लालजी देसाई ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जो शासक संविधान का सम्मान नहीं करते, वे देश के लिए खतरा हैं। देसाई ने कहा कि जो लोग संविधान से जुड़ नहीं सकते वे राष्ट्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रवाद के बहाने देश को धर्म, जाति, नस्ल और क्षेत्र के नाम पर विभाजित करना चाहती है और संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

देसाई ने कहा कि मौजूदा सरकार से मुक्ति पाने और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बचाने के लिए लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। सेवा दल के प्रमुख ने दावा किया कि देश की भावना कांग्रेस के अनुकूल है और लोग राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। देसाई समूचे देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अभियान के तहत यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़