रूस के दूल्हे और यूक्रेन की दुल्हन ने हिमाचल में लिए 7 फेरे, हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई शादी

shadi
Common Creative
निधि अविनाश । Aug 4 2022 12:32PM

दो देशों के युद्ध के बीच हिमाचल के धर्मशाला में एक रूस का युवक और यूक्रेन की युवती ने शादी रचाई है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के माहौल के बीच रूस के दूल्हे और यूक्रेन की दुल्हन ने शादी कर ली है। इस शादी को देख लोग काफी खुश है।

कई समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और इस दौरान कई लोग बेघर हो गए है। एक जगह जहां दो देशों की दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है वहीं अब भारत के हिमाचल से बड़ी ही अनोखी खबर सामने आ रही है। दो देशों के युद्ध के बीच हिमाचल के धर्मशाला में एक रूस का युवक और यूक्रेन की युवती ने शादी रचाई है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के माहौल के बीच रूस के दूल्हे और यूक्रेन की दुल्हन ने शादी कर ली है। इस शादी को देख लोग काफी खुश है और उनके इस कदम को काफी सराहा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के नक्‍शेकदम पर न चले भारत, ताइवान से रहे दूर, ओम बिरला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भेजने की सलाह पर चीन ने धमकाया

बता दें कि दोनों ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। लड़का मूल रूप से रूस का रहने वाला है लेकिन अब उसने इजरायली राष्ट्रीयता ले ली है। लड़के का नाम सिरगी नोविका है वहीं यूक्रेन की रहने नाली लड़की का नाम एलोना ब्रामोका है। सिरगी पूरे बैंड-बाजा के साथ बारात लेकर आया। लड़की की बहनों और सहेलियों ने रिबन कटिंग कर लड़के का अच्छे से स्वागत किया। पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थानीय पंडित रमन शर्मा ने विवाह मंत्र पढ़ा। फिर सात फेरे लिए।

इसे भी पढ़ें: शिंदे मंत्रिमंडल का शुक्रवार को हो सकता है विस्तार, इतने विधायक ले सकते हैं मंत्रिपद की शपथ, चंद्रकांत पाटिल का नाम भी शामिल

इस दौरान नारायण मंदिर दिव्य आश्रम खड़ौता में नवविवाहित जोड़े ने आशीर्वाद प्राप्त किया। सिरगी और एलोना हिंदू धर्म की परंपराओं और मूल्यों से काफी प्रभावित थे और इसलिए दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। वहीं पंडित रमन शर्मा ने बताया कि लड़की और लड़के के परिजनों को सनातन परंपरा के प्रति काफी लगाव है जिसे देख काफी अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों ने कोई भी जल्दबाजी नहीं दिखाई और हर रस्म को पूरा समय लेकर निभाया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़