सचिन पायलट का CM राजे पर आरोप, सरकारी पैसों पर कर रहीं गौरव यात्रा

sachin-pilot-attacks-on-vasundhara-raje-for-gaurav-yatra

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने निशाना साधा और कहा कि राजे गौरव यात्रा के जरिए प्रदेश की जनता का पैसा बर्बाद कर रही है। इस यात्रा में वह सरकारी पैसों का इस्तेमाल कर रही है।

अलवर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने निशाना साधा और कहा कि राजे गौरव यात्रा के जरिए प्रदेश की जनता का पैसा बर्बाद कर रही हैं। इस यात्रा में वह सरकारी पैसों का इस्तेमाल कर रही हैं।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव काफी पास आ गए हैं, जिसको लेकर अब तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसी के मद्देनजर वसुंधरा राजे 40 दिनों तक राज्य की जनता को लुभाने के लिए गौरव यात्रा कर रही हैं। इसी को लेकर सचिन पायलट ने निशाना साधा कि वह इस यात्रा का खर्चा सरकारी खजानों से कर रही हैं जो गलत है। 

उल्लेखनीय है कि पायलट ने मुख्यमंत्री राजे की आलोचना करते हुए कहा था कि वह चुनावी फायदे के लिए मंदिरों की चिंता करती हैं और मंदिरों के नाम पर प्रदेश की जनता को बरगलाने का भी काम कर रही हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़