साध्वी प्रज्ञा छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटना में शामिल रही हैं: भूपेश

sadhvi-pradnya-is-involved-in-a-knife-incident-in-chhattisgarh-bhupesh

घेल ने कहा, ‘‘एक साध्वी की तरह व्यवहार उनका दिखाई देता नहीं।’’ उनसे पूछा गया था कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से उतार कर क्या भाजपा ‘हिन्दुत्व’ को चुनावी मुद्दा बना रही है।

जबलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आदतन अपराधी है। प्रज्ञा वर्ष 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी है और फिलहाल जमानत पर है। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है। बघेल ने एक सवाल के जवाब में यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘जहां तक प्रज्ञा ठाकुर जी की बात है, हमारे छत्तीसगढ़ से भी उनके संबंध रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक दलों को आखिर साध्वी प्रज्ञा से इतना परहेज़ क्यों?

बिलाईगढ़ में उनके जीजा जी वेयरहाउस में नौकरी करते थे और वर्ष 2001 की घटना है। वो (प्रज्ञा) हमेशा चाकू लेकर चलती थी और शैलेंद्र देवांगन नाम के नौजवान के सीने में चाकू घोपा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनेक और मारपीट की घटना होती रही हैं और शुरू से ही आदतन अपराधी की तरह उनका (प्रज्ञा) व्यवहार रहा है।’’ बघेल ने कहा, ‘‘एक साध्वी की तरह व्यवहार उनका दिखाई देता नहीं।’’ उनसे पूछा गया था कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से उतार कर क्या भाजपा ‘हिन्दुत्व’ को चुनावी मुद्दा बना रही है।

इसे भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई नहीं होना देश के शहीदों का अपमान: कांग्रेस

वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेई ने मुख्यमंत्री बघेल पर चुनावी लाभ लेने के लिए गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘बघेल जी मुख्यमंत्री हैं। उन्हें होश-हवास में बात करनी चाहिए और बिना सबूतों के साध्वी जी के खिलाफ ऐसा निराधार बयान नहीं देना चाहिए था।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़