साध्वी प्रज्ञा ने 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ दाखिल किया नामांकन

sadhvi-pragya-has-filed-nomination-with-11-pundits-and-mantras

साध्वी प्रज्ञा के नामांकन भरवाने के लिए 11 ब्राह्मण आये थे और उन्होंने प्रज्ञा के नामांकन-पत्र भरने के दौरान मंत्रोच्चार किया। नामांकन भरवाने के लिए आये इन 11 पंड़ितों में से एक वरिष्ठ पंडित से जब सवाल किया गया कि प्रज्ञा वैसे तो 23 अप्रैल को नामांकन पत्र भरने वाली थीं तो आज यह क्यों किया, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘आज शुभ मुहूर्त ‘चौघडिया’ है।

भोपाल। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ यहां भोपाल लोकसभा सीट से अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इसी सीट पर उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। नामांकन-पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए प्रज्ञा ने कहा, ‘‘हमारा विधिवत जो (नामांकन) फार्म है, वह मैं कल भरूंगी। आज मेरा मुहूर्त का (नामांकन) फार्म था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह संकल्प लिया था कि बिल्कुल आनंद और ठाकुर (भगवान रामचंद्र जी) के ध्यान में रह करके मैं अपना फार्म भरूं। आज हमारा मुहूर्त था, इसलिए वो मैंने पूर्ण किया।’’

इसे भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा के बचाव में उतरे अमित शाह, कहा- आतंकियों के लिए सोनिया ने बहाए थे आंसू

साध्वी प्रज्ञा के नामांकन भरवाने के लिए 11 ब्राह्मण आये थे और उन्होंने प्रज्ञा के नामांकन-पत्र भरने के दौरान मंत्रोच्चार किया। नामांकन भरवाने के लिए आये इन 11 पंड़ितों में से एक वरिष्ठ पंडित से जब सवाल किया गया कि प्रज्ञा वैसे तो 23 अप्रैल को नामांकन पत्र भरने वाली थीं तो आज यह क्यों किया, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘आज शुभ मुहूर्त ‘चौघडिया’ है। साध्वी प्रज्ञा ने नामांकन-पत्र दाखिल करते वक्त मंत्रोच्चार किया गया। जो शुभ कार्य करते हैं तो उसमें स्वस्ति मंत्र बोले जाते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा ने कहा- हमने तोड़ी थी बाबरी मस्जिद तो चुनाव आयोग ने थमा दिया नोटिस

29 सितम्बर, 2008 को मालेगांव में हुये बम धमाकों के मामले में प्रज्ञा आरोपी हैं और तकरीबन 9 साल जेल में रहीं हैं। इस बहुचर्चित मामले में वह इन दिनों जमानत पर चल रही हैं। जब साध्वी से सवाल किया गया कि क्या आपको नामांकन-पत्र भरने के लिए जाने में कलेक्ट्रेट में परेशानी हुई है, तो प्रज्ञा ने कहा, ‘‘मुझे यहां (जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय) जाने में परेशानी हुई है। वहां की सीढ़ियां कन्जेस्टेड (तंग) थीं। हमारे सहयोगी एवं लोग जो मुझे उठा सकते थे, वो वहां तक नहीं जा सके, क्योंकिं इन्होंने (सुरक्षाकर्मियों ने) वहां (जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय) जाने को मना कर दिया। सीढ़ियां कन्जेस्टेड थी, सीढ़ियां बहुत थीं। इसलिए व्हीलचेयर ले जाने के लिए उन्होंने कुछ लड़कियों को वहां नियुक्त किया था। वो लड़कियां पूरी की पूरी तरह से पसीना-पसीना हो गईं। उनके चेहरे के कष्ट को देखकर मैं खुद कष्ट में थी।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़