जेल में बंद रेप के आरोपी विधायक से मिले साक्षी महाराज, किया धन्यवाद

sakshi-maharaj-met-the-accused-of-raped-mla-in-jail-thanks
[email protected] । Jun 6 2019 9:03AM

सीतापुर जिला जेल के अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि साक्षी महाराज यहां आए। वह सांसद हैं, उन्हें पूरा प्रोटोकोल मिला। आज ईद है और विश्व पर्यावरण दिवस है, वह कुछ समय के लिए रुके और उन्हें जेल में की जा रही बागवानी के बारे में जानकारी दी गई।

लखनऊ। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज बुधवार को सीतापुर जिला जेल गए और उन्होंने बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे यहां के लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर यहां काफी समय से हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा इसलिए आया।

सीतापुर जिला जेल के अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि साक्षी महाराज यहां आए। वह सांसद हैं, उन्हें पूरा प्रोटोकोल मिला। आज ईद है और विश्व पर्यावरण दिवस है, वह कुछ समय के लिए रुके और उन्हें जेल में की जा रही बागवानी के बारे में जानकारी दी गई। उन्नाव के सांसद ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण भी किया।

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास बोले, लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद और तुष्टिकरण को नकारा

उन्होंने जेल के लिए 1000 पौधे देने का वादा किया, साथ ही जेल में बंद कैदियों द्वारा ईद और रोजा मनाए जाने के बारे में जानकारी हासिल की। यह पूछने पर कि क्या साक्षी महाराज सेंगर से मिले तो जेल अधीक्षक ने कहा कि दो मिनट की मुलाकात हुई। सेंगर चार बार के विधायक हैं और बलात्कार के आरोपी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़