सलमान खान धमकी संदेश: मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया

Salman Khan
creative common

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गईं। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी भी भेजी गई।

सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के रूप में हुई है। पिछले सप्ताह मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग वाला एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गईं। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी भी भेजी गई।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए अपनी जांच शुरू की, लेकिन मुंबई यातायात पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से एक ‘‘माफी’’ वाला संदेश मिला है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़