भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा बने भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष

Sambit Patra

संबित पात्रा भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष नियुक्त किया।डॉ संबित पात्रा की नियुक्ति अंशकालिक गैर-कार्यकारी निदेशक और आईटीडीसी के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए,या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा को बुधवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया। आधिकारिक आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पर्यटन मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मान लिया है कि भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद को अलग-अलग कर अध्यक्ष आईटीडीसी और प्रबंध निदेशक आईटीडीसी कर दिया जाए। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीकेवी राव आईटीडीसी के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें: MP में स्कूल और कॉलेज में कोरोना ने दी दस्तक, 2 बच्चों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

आदेश में कहा गया,‘‘ एसीसी ने पर्यटन मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मान लिया है कि भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद को अलग-अलग कर अध्यक्ष आईटीडीसी और प्रबंध निदेशक आईटीडीसी कर दिया जाए। डॉ संबित पात्रा की नियुक्ति अंशकालिक गैर-कार्यकारी निदेशक और आईटीडीसी के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए,या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़