संबित का प्रियंका पर निशाना, कहा- सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच कर ले

Sambit
अंकित सिंह । Jun 3 2021 8:11PM

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह दिसंबर तक पात्र आबादी का टीकाकरण करेगी और प्रियंका को ब्यौरा पढ़ना चाहिए।

नयी दिल्ली। देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर राजनीति लगातार जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। विपक्ष लगातार सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहा है। इन सब के बीच आज भाजपा की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार किया गया है। दरअसल, प्रियंका गांधी लगातार सरकार पर टीकाकरण को लेकर सवाल उठाती रही हैं। संबित पात्रा ने प्रियंका पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति करने की बजाय खुद को शिक्षित और तथ्यों से अवगत करना चाहिए।  पात्रा उनके उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें कांग्रेस नेता ने जून में टीकों की 12 करोड़ खुराक को लेकर सरकारी दावे पर सवाल उठाया था।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह दिसंबर तक पात्र आबादी का टीकाकरण करेगी और प्रियंका को ब्यौरा पढ़ना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस शासित राजस्थान में बड़ी संख्या में टीकों की बर्बादी की खबरों को लेकर भी पार्टी पर हमला बोला और ऑडिट कराए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भी टीके की बर्बादी की दर ज्यादा है। पात्रा ने आश्चर्य जताया कि क्या केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारों ने जानबूझकर ऐसा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने महामारी के संकट को राजनीतिक अवसर में बदलने का काम किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़