जूता मार नेता का भाजपा ने काटा टिकट, निषाद को बनाया संत कबीर नगर से प्रत्याशी

santkabir-nagar-mp-sharad-tripathi-is-out-from-the-bjp-list
[email protected] । Apr 15 2019 5:55PM

भाजपा ने शरद त्रिपाठी को संत कबीर नगर सीट से टिकट नहीं दिया जिन्होंने जूतों से भाजपा के एक स्थानीय विधायक को पीटा था। प्रवीण निषाद संजय निषाद के बेटे हैं जो निषाद पार्टी के संस्थापक हैं। यह पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में है।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सात और सीटों के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशी घोषित किए। इनमें भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन का नाम भी शामिल है जिन्हें गोरखपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने शरद त्रिपाठी को इस सीट से टिकट नहीं दिया जिन्होंने जूतों से भाजपा के एक स्थानीय विधायक को पीटा था। प्रवीण निषाद संजय निषाद के बेटे हैं जो निषाद पार्टी के संस्थापक हैं। यह पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में है। 

इन नामों के साथ पार्टी ने अब तक लोकसभा की 420 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। निषाद ने सपा उम्मीदवार के तौर पर उपचुनाव में गोरखपुर सीट जीती थी। सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन के तहत उन्हें बसपा से समर्थन मिला था। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद गोरखपुर सीट खाली हो गई थी।

जूता मार कांड का देखें पूरा वीडियो:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़