सत्यपाल मलिक ने लोगों से लड़कियों के लिए भेदभाव मुक्त समाज बनाने के लिए सहयाग का आह्वान किया

satyapal-malik-called-upon-the-people-to-create-a-society-free-of-discrimination-for-girls
[email protected] । Oct 11 2019 4:52PM

राज्यपाल ने कहा कि लड़कियों के अस्तित्व, संरक्षण और सशक्तीकरण के लिए समन्वित और एकजुट होकर प्रयास करने की जरुरत है। जम्मू कश्मीर में बाल लिंगानुपात में लगातार गिरावट को नियंत्रित करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना लागू की जा रही, जिससे लड़कियां शिक्षित और सक्षम हो सकें। मलिक ने जोर दिया कि महिला-केंद्रित नीतियों को बनाने और उनपर अमल करने की आवश्यकता है।

जम्मू। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लोगों से लड़कियों के लिए भेदभाव मुक्त समाज बनाने के लिए किए जा रहे वैश्विक प्रयासों में सहयोग देने का आह्वान किया। इस वर्ष  स्त्री शक्ति: अलिखित और अबाध  के विषय पर  अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। अपने संदेश में मलिक ने लोगों से दुनिया भर में लड़कियों को पेश असमानताओं और भेदभाव के खिलाफ चल रही वैश्विक मुहिम से जुड़कर सहयोग करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में खून की एक भी बूंद बहते नहीं देखना चाहती मोदी सरकार

राज्यपाल ने कहा कि लड़कियों के अस्तित्व, संरक्षण और सशक्तीकरण के लिए समन्वित और एकजुट होकर प्रयास करने की जरुरत है। जम्मू कश्मीर में बाल लिंगानुपात में लगातार गिरावट को नियंत्रित करने के लिए  बेटी बचाओ बेटी पढाओ  योजना लागू की जा रही, जिससे लड़कियां शिक्षित और सक्षम हो सकें। मलिक ने जोर दिया कि महिला-केंद्रित नीतियों को बनाने और उनपर अमल करने की आवश्यकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़