कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत का निधन, अस्पताल पहुंचीं सोनिया गांधी

senior-congress-leader-gurudas-kamat-passes-away
[email protected] । Aug 22 2018 10:46AM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल पहुंची।

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल पहुंचीं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 63 वर्ष के थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री को आज तड़के ही दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। कामत 2009 में उत्तर-पश्चिम मुंबई संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य रहे। वह 1984, 1991, 1998 और 2004 में भी उत्तर-पूर्व मुंबई संसदीय सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे।

वह 2009 से 2011 तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे। उनके पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। जुलाई, 2011 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रहे। पेशे से वकील कामत ने मुंबई के आर ए पोद्दार कॉलेज से स्नातक और सरकारी विधि कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़