झारखंड में कोरोना से सात और लोगों की मौत, 701 नये मामले

Jharkhand

राज्य में अबतक सामने आए 93,736 संक्रमितों में से 85,314 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 7,617 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में सात कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमण से 805 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस अवधि में 701 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अबतक इस महमारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 93,736 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अबतक सामने आए 93,736 संक्रमितों में से 85,314 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 7,617 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना से 11और लोगों की मौत, 510 नये मामले

जबकि 805 अन्य की मौत हो चुकी है। विभाग के मुताबिक मंगलवार को जिन कोविड-19 मरीजों की मौत दर्ज गई उनमें रांची के चार, धनबाद के दो तथा चतरा का एक मरीज शामिल है। झारखंड में गत 24 घंटे में कुल 32,186 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 701 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 364 और पूर्वी सिंहभूम के 48 और बोकारो के 38 नये मरीज शामिल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़