असम में कोरोना के सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या 86 हुई

असम

राज्य में कोविड-19 से संक्रमित 44 लोगों का इलाज चल रहा है, एक मरीज बिहार चला गया और दो की मृत्यु हो गई। कुल 39 लोगों को अब तक ठीक किया जा चुका है और अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। असम में इस सप्ताह अब तक 24 मामले सामने आए हैं। इनमें से बुधवार को 15 मामले सामने आए।

गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल ही में मुंबई से असम लौटे सात लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 86 हो गए। संक्रमित पाए गए लोगों में से तीन कैंसर के रोगी हैं और एक 13 वर्षीय लड़की है, जिसकी हाल ही में मुंबई में ह्दय की सर्जरी हुई। अन्य तीन उनके संबंधी हैं। मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सात मरीजों और उनके संबंधियों को संक्रमित पाया गया है, जो मुंबई से आए थे और अभी पृथकवास में हैं।’’ 137 यात्रियों को लेकर छह बसें मंगलवार देर रात मुंबई से यहां पहुंचीं। यात्रियों में ज्यादातर लोग कैंसर के मरीज और उनके परिजन हैं। इन्हें एक होटल में पृथकवास में रखा गया है। वर्तमान में, राज्य में कोविड-19 से संक्रमित 44 लोगों का इलाज चल रहा है, एक मरीज बिहार चला गया और दो की मृत्यु हो गई। कुल 39 लोगों को अब तक ठीक किया जा चुका है और अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। असम में इस सप्ताह अब तक 24 मामले सामने आए हैं। इनमें से बुधवार को 15 मामले सामने आए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़