शाह ने 2019 लोक सभा चुनाव रणनीति पर गुजरात BJP का किया मार्गदर्शन

Shah gave guidance to Gujarat BJP on 2019 Lok Sabha election strategy
[email protected] । Jun 26 2018 11:10AM

सत्तारूढ़ पार्टी के राज्य इकाई ने बताया कि लोकसभा चुनाव देश की ‘ संप्रभुता को संरक्षित करने ’ और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ी जाएगी।

अहमदाबाद। गुजरात भाजपा ने आज यहां एक मंथन सत्र में 2019 में राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की अपनी रणनीति पर चर्चा की जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नेताओं को किस तरह लक्ष्य हासिल किया जाए उसका मार्गदर्शन दिया। सत्तारूढ़ पार्टी के राज्य इकाई ने बताया कि लोकसभा चुनाव देश की ‘ संप्रभुता को संरक्षित करने ’ और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ी जाएगी। 

शाह ने गुजरात भाजपा के ‘चिंतन शिविर’ में हिस्सा लिया और राज्य में सभी 26 सीटों पर सीट दर्ज करने के सिलसिले में अपने नेताओं का मार्गदर्शन किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़