राहुल गांधी से मिले गुजरात कांग्रेस के नेता, शक्तिसिंह गोहिल को मिल सकती है PCC प्रमुख की जिम्मेदारी

Rahul Gandhi

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी आलाकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस प्रमुख की नियुक्ति कर सकती है। दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी प्रदेश कांग्रेस के सभी मुद्दों का समाधान चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात कांग्रेस प्रमुख की जिम्मेदारी शक्ति सिंह गोहिल को सौंपी जा सकती है।

नयी दिल्ली। गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने पार्टी प्रदेश इकाई के नए प्रमुख समेत कई मुद्दे को लेकर राहुल गांधी से बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन में दरार, 2024 में सभी लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ेगी कांग्रेस 

जल्द हो सकती है प्रदेश प्रमुख की नियुक्ति 

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी आलाकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस प्रमुख की नियुक्ति कर सकती है। दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी प्रदेश कांग्रेस के सभी मुद्दों का समाधान चाहती है। इसी संदर्भ में केसी वेणुगोपाल, गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, निवर्तमान प्रदेश प्रमुख अमित चावड़ा, शक्ति सिंह गोहिल, भरत सिंह सोलंकी, हार्दिक पटेल समेत 25 नेताओं से चर्चा की।

पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक में शामिल होने वाले प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में नए प्रदेश प्रमुख की नियुक्त, विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी संगठन की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। हमें उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस प्रमुख की नियुक्ति हो जाएगी। हालांकि बैठक में किसी के नाम की चर्चा नहीं हुई। फैसला पार्टी नेतृत्व को ही करना है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- मेड इन इंडिया को लेकर सरकार दोहरी जुबान में बात कर रही 

शक्ति सिंह गोहिल पर लग सकती है मुहर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुजरात कांग्रेस प्रमुख की जिम्मेदारी शक्तिसिंह गोहिल को सौंपी जा सकती है। जबकि चुनाव प्रचार समिति का जिम्मा हार्दिक पटेल के कंधों पर आ सकता है। हालांकि इस पर अभी पार्टी नेतृत्व की मुहर नहीं लगी है लेकिन माना जा रहा है कि इनको जिम्मेदारी दी जा सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़