संयुक्त वार्ता में बोले शरद पवार, चिंता की केवल एक ही बात है EVM से छेड़छाड़

sharad-pawar-and-other-leaders-raise-doubt-on-evm-vvpat
[email protected] । Apr 23 2019 5:08PM

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने लोगों की भावना यही है कि मोदी नीत सरकार को बदल दिया जाए लेकिन चिंता का एकमात्र विषय ईवीएम से छेड़छाड़ है।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि लोगों की भावना यही है कि मोदी नीत सरकार को बदल दिया जाए लेकिन चिंता का एकमात्र विषय ईवीएम से छेड़छाड़ है। वह विभिन्न दलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें उनके दल के अतिरिक्त कांग्रेस, तेदेपा, तृणमूल कांग्रेस, आप, माकपा, भाकपा और द्रमुक के नेतागण भी सम्मिलित थे। तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ईवीएम में प्रोग्रामिंग की गड़बड़ियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल छेड़छाड़ के बल पर ही वोट प्राप्त कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: मैं भयभीत हूं, कोई नहीं जानता मोदी क्या करेंगे: शरद पवार

आंध्रपद्रेश के मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है, उसे हैक किया जा सकता है और हेरफेर की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि उनके शासनकाल में अर्थव्यवस्था, कारोबार और कृषि की बुरी दशा हो गई है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की तरह कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप कोई बटन दबाएं, वोट भाजपा को जायेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि 50 प्रतिशत वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गणना की मांग कुतर्की नहीं हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़