शशि थरूर ने गिरिराज सिंह के काम में क्या कहा ? सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई तस्वीर

Shashi Tharoor

सोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर में मस्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस सांसद शशि थरूर के कान में कुछ बोलते नजर आ रहे हैं।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर वायरल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह गिरिराज को अलग मत्स्य मंत्रालय बनाने की राहुल गांधी की मांग के बारे में बता रहे थे। सोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर में मस्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह थरूर के कान में कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर संसद भवन परिसर में ली गई और दोनों नेताओं ने मॉस्क लगा रखा है। 

इसे भी पढ़ें: गिरिराज के बयान को लेकर बैकफुट पर भाजपा ! रेणु देवी बोलीं- यह उनका व्यक्तिगत मामला

तस्वीर वायरल होने के बाद तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा, ‘‘यह तस्वीर उस समय की है जब मैंने गिरिराज सिंह से कहा कि मत्स्य विभाग मंत्रालय का एक हिस्सा है, कोई अलग मंत्रालय नहीं है, इसलिए राहुल गांधी अलग मंत्रालय की सही मांग कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है किगिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मत्स्य मंत्रालय बनाये जाने की मांग से जुड़े बयान पर मंगलवार को उन्हें आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया था कि जब उन्होंने दो फरवरी को लोकसभा में इस मंत्रालय से स्वयं प्रश्न पूछा था तो क्या पुडुचेरी जाकर उनकी ‘‘याद्दाश्त’’ खो गयी थी? राहुल गांधी ने पुडुचेरी के अपने हालिया दौरे में मत्स्य पालन के लिए समर्पित मंत्रालय की मांग उठाई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़