राहुल से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, छह अप्रैल को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल
मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने और पटना साहिब से उम्मीदवारी के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि हालात जो भी हों, लेकिन वह पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे।
नयी दिल्ली। भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। हालांकि, वह आगामी छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा ने गांधी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश सिंह, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और राज्य के सह-प्रभारी वीरेंद्र राठौर भी मौजूद थे।
सांसद, नेता/अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मिले।वह सच बोलते रहे हैं, खामोश नहीं रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रहित में लिये कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का निश्चय किया है। 6 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे। pic.twitter.com/ramBCTg7Nv
— Shaktisinh Gohil (@shaktisinhgohil) March 28, 2019
मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने और पटना साहिब से उम्मीदवारी के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि हालात जो भी हों, लेकिन वह पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे। नवरात्र के शुभ मुहुर्त और घड़ी में इसकी घोषणा होगी। सूत्रों के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा शुभ मुहुर्त के मद्देनजर अब नवरात्रि के पहले दिन 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शाह का विपक्ष पर निशाना, कहा- दिन में होते हैं आमने-सामने, रात में करते हैं ilu-ilu
सिन्हा पिछले लोकसभा चुनाव में पटना साहिब से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से बागी रुख अख्तियार कर रखा था। पिछले दिनों भाजपा ने उनकी जगह कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित किया। हाल के कुछ महीनों में सिन्हा ने कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ की है। उन्होंने कांग्रेस के न्यूनतम आय योजना (न्याय) के चुनावी वादे को ‘मास्टर स्ट्रोक’ बताया था।
अन्य न्यूज़