स्वास्थ्य रक्षा हेतु शीविंग्स की नई पहल, मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह

Women Week

ग्रेटर नोएडा के तापस हॉल, क्राउन प्लाजा में सात मार्च के दिन दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

लॉकडाउन के दौरान 30 हजार सेनेटरी पैड्स का वितरण करने और उत्तर भारत के कई विद्यालयों और गॉंव में सैनिटरी पैड्स मुहैया कराने का सराहनीय कार्य के बाद मानवीय मूल्यों के निर्वहन और नारी समाज के हज़ारों-लाखों महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु शीविंग्स की ओर से महिलाओं को जागरूक करने और  नवंबर के महीने में ही शुरू हुए नए कैंपेन के तहत अब तक  लगभग 30-35 हज़ार जोड़ी अंडरगारमेंट्स इकट्ठे किए हैं, जिसे वंचित महिलाओं को दान किया जा रहा है। इसी पहल के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के तापस हॉल, क्राउन प्लाजा में सात मार्च के दिन दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा एनसीडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा,एनसीडब्ल्यू की सदस्य राजुलबेन देसाई, अभिषेक सिंह और पूर्व मिस रुमानिया इस पहल का समर्थन करने शिरकत कर रही हैं। शीविंग्स ने महिला स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने वाली में राजस्थान की अलवर पुलिस की एसपी तेजस्विनी गौतम के  साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम किया है। ऐसे स्थान जहां शिविर लग रहे हैं: स्लम एरिया / गांव दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश।

इसे भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों को बांटेंगे 200 करोड़ के ऋण

लड़कियों और महिलाओं के लिए कैंप आयोजित करने में शीविंग्स का अच्छा-खासा अनुभव है। ऑर्गनाइज़ेशन ने 7 गांवों और सरकारी स्कूलों को अपनाया है जहां नियमित रूप से कई कैंप और वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है। शीविंग्स की स्वयंसेवी टीम को हमेशा एक स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा सहायता प्रदान की जाती है जो मासिक धर्म के स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबंधन के विषय में गहराई से जानकारी प्रदान करती है। आयोजित वर्कशॉप में इंटरैक्टिव सेशन होते हैं। टीम का ये प्रयास रहता है कि सभी प्रश्नों और आशंकाओं का कुशलता से उत्तर दिया जाए। कार्यशाला और सत्र समाप्त होने के बाद, टीम के द्वारा लड़कियों और महिलाओं को सैनिटरी पैड्स वितरित किये जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें इन उत्पादों के महत्व का एहसास भी कराया जाता है। शीविंग्स द्वारा वितरित सैनिटरी पैड्स प्लास्टिक-मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल हैं। इन सैनिटरी पैड्स की एक विशेष गुणवत्ता यह है कि वे उसमें एक रेड डॉट  होते हैं। इससे पहले भी इस फाउंडेशन द्वारा उत्तर भारत के कई विद्यालयों और गॉंव में सैनिटरी पैड्स मुहैया कराने का सराहनीय कार्य किया गया है। शीविंग्स द्वारा लॉकडाउन के दौरान 30 हजार सेनेटरी नैपकिन्स का वितरण किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़