बुलंदशहर हिंसा का मुख्य संदिग्ध शिखर अग्रवाल गिरफ्तार: पुलिस

shinde-agarwal-arrested-in-bulandshahr-violence-says-police
[email protected] । Jan 10 2019 2:08PM

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बुलंदशहर शहर) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘उसे आज सुबह गिरफ्तार किया गया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और दिन में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।’’

मेरठ (उप्र–)। बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा के एक मुख्य संदिग्ध एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य शिखर अग्रवाल को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस ने हापुड़ जिले से अग्रवाल को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बुलंदशहर शहर) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘उसे आज सुबह गिरफ्तार किया गया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और दिन में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।’’

बुलंदशहर में तीन दिसंबर को हुई हिंसा में गोली लगने के कारण पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह (44) शहीद हो गए थे। इस हिंसा में एक आम नागरिक सुमीत कुमार (20) की भी मौत हो गई थी। स्याना इलाके के चिंगरावठी क्षेत्र में कथित गोकशी को लेकर उग्र भीड़ की हिंसा को लेकर स्याना पुलिस थाने में 27 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

यह भी पढ़ें: अयोध्या मामला: सुनवाई टाले जाने पर भड़की भाजपा, कांग्रेस और लेफ्ट को बताया जिम्मेदार

पुलिस ने तीन जनवरी को बजरंग दल के स्थानीय नेता योगेश राज को गिरफ्तार किया था। वह भी मामले का एक मुख्य संदिग्ध था। योगेश राज की एक शिकायत पर पुलिस ने गोहत्या को लेकर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 35 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़