शिवसेना विधायक ने मराठा आरक्षण आंदोलन के समर्थन में दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से शिवसेना के एक विधायक ने मराठा आरक्षण मांग के समर्थन में इस्तीफे की पेशकश की। शिवसेना विधायक हर्षवर्धन जाधव कन्नड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
मुम्बई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से शिवसेना के एक विधायक ने मराठा आरक्षण मांग के समर्थन में इस्तीफे की पेशकश की। शिवसेना विधायक हर्षवर्धन जाधव कन्नड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने हाल में घोषणा की थी कि यदि आंदोलनरत मराठा समुदाय की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह इस्तीफा दे देंगे। जाधव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के दामाद हैं।
जाधव ने विधानसभाध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े को लिखे एक पत्र में लिखा है कि वह आज दोपहर में अपना इस्तीफा दे रहे हैं। सम्पर्क किये जाने पर जाधव ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष को ईमेल कर दिया है और वह कल मुम्बई में उन्हें निजी तौर पर भी सौंपेंगे। राज्य और केंद्र सरकारों में भाजपा नीत सरकारों की घटक शिवसेना के 288 सदस्यीय सदन में 63 विधायक हैं।
मराठा समुदाय के लोग सरकारी नौकरियों और शिक्षा में ओबीसी श्रेणी में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। समुदाय के सदस्य गत दो दिनों से अपनी मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कई स्थानों पर हिंसक हो गया है।
अन्य न्यूज़