शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने मुंबई की सड़कों से अवैध पुतले हटाए

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 23, 2019 5:45PM
पार्टी की अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि दुकान के नाम से पता चल जाता है कि वहां किस प्रकार के कपड़े मिलते हैं, इसके लिए अद्योवस्त्रों का खुलेआम प्रदर्शन जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थानीय इकाई की महिला कार्यकर्ता शहर के अन्य हिस्सों में इस प्रकार की कार्रवाई करेंगी।
मुंबई। शिवसेना की महिला शाखा की कार्यकर्ताओं ने मुंबई की कुछ सड़कों और दुकानों से अवैध पुतले (मैनकिन) हटाए। दरअसल बृह्नमुंबई नगर निगम ने हाल ही में कपड़ों की दुकान चलाने वाले दुकानदारों से कहा था कि वह नगर निकाय की अनुमति के बिना अधोवस्त्र पहने पुतले नहीं लगाए। नगर निगम के इस आदेश के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया है। शिवसेना की स्थानीय इकाई की कम से कम 30 महिला कार्यकर्ता शनिवार को विले पार्ले इलाके की कुछ सड़कों पर गईं और उन्होंने पेड़ों पर लटकाए गए और दुकाने के बाहर लगे इस प्रकार के पुतलों को हटा दिया।
उन्होंने दावा किया कि अद्योवस्त्रों के इस प्रकार से प्रदर्शन से महिलाएं असहज महसूस करती हैं। विले पार्ले क्षेत्र में शिवसेना कार्यकर्ता रजनी मिस्त्री ने कहा, ‘‘इससे सड़कों पर निकलने वाले बच्चों का भी बेवजह इन पर ध्यान जाएगा।’’ पार्टी की अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि दुकान के नाम से पता चल जाता है कि वहां किस प्रकार के कपड़े मिलते हैं, इसके लिए अद्योवस्त्रों का खुलेआम प्रदर्शन जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थानीय इकाई की महिला कार्यकर्ता शहर के अन्य हिस्सों में इस प्रकार की कार्रवाई करेंगी।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।