सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए शिवकुमार

shivkumar-admitted-in-hospital-after-complaining-of-chest-pain
[email protected] । Nov 2 2019 3:08PM

शिवकुमार के निजी सहायक त्यागराज ने बताया, ‘‘उनका रक्तचाप ज्यादा और शर्करा का स्तर कम था। उनको पीठ और सीने में दर्द की शिकायत थी। इन्हीं कारणों से उन्हें शुक्रवार की शाम शेषाद्रिपुरम के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है।’’

बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को सीने और पीठमें दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धन शोधन मामले में जमानत मिलने के बाद हाल ही में वह दिल्ली से लौटे हैं। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी। शिवकुमार के निजी सहायक त्यागराज ने पीटीआई..भाषा को बताया, ‘‘उनका रक्तचाप ज्यादा और शर्करा का स्तर कम था। उनको पीठ और सीने में दर्द की शिकायत थी। इन्हीं कारणों से उन्हें शुक्रवार की शाम शेषाद्रिपुरम के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: निहत्थे मजदूरों को मारने वालों को जन्नत में जगह मिलेगी या नरक में

शुक्रवार को वह कर्नाटक रक्षणा वेदिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गए थे जहां उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जेल से लौटने के बाद कांग्रेस नेता विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे जिसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसदों ने की जम्मू-कश्मीर में ‘साहसी’ कदमों के लिए PM मोदी की तारीफ

कर्नाटक में सातवीं बार विधायक बने शिवकुमार को तीन सितंबर को पीएमएलए के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया था और 23 अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी। उन्होंने जमानत देने से इनकार करने के निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। ईडी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़