चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका, 4 MLC भाजपा में हुए शामिल

BJP
अंकित सिंह । Nov 17 2021 2:05PM

रविशंकर सिंह बलिया के राजनीतिक परिवार से आते हैं वह भी आज भाजपा में शामिल हो गए। स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर से सीपी चंद और रामा निरंजन को भी पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के चार विधान परिषद सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिन सपा नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है उनमें रविशंकर सिंह, नरेंद्र भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन शामिल हैं। इन नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। बताया जा रहा है कि यह नेता काफी दिनों से अखिलेश यादव से खफा चल रहे थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। इनके आने से भाजपा को ताकत मिली है। आप लोगों से उम्मीद है कि सपा में जो आपके मित्र हैं उनको आप भाजपा में लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई दशकों से सपा को मजबूत बनाने वाले, वफादारी निभाने वाले नरेंद्र भाटी आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाटी के पार्टी में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत होगी। 

इसे भी पढ़ें: दल बदलने वालों का नया ठिकाना बन रही है 'समाजवादी पार्टी', अखिलेश यादव का 'जोश हाई'

रविशंकर सिंह बलिया के राजनीतिक परिवार से आते हैं वह भी आज भाजपा में शामिल हो गए। स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर से सीपी चंद और रामा निरंजन को भी पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़