सिबी जार्ज को मार्शल आईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

Sibi George
प्रतिरूप फोटो
ANI

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिबी जार्ज को मार्शल आईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे अभी जापान में भारत के राजदूत है और दोनों स्थानों पर यह दायित्व साथ- साथ संभालेंगे।

नयी दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिबी जार्ज को मार्शल आईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे अभी जापान में भारत के राजदूत है और दोनों स्थानों पर यह दायित्व साथ- साथ संभालेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी सिबी जार्ज अभी जापान में भारत के राजदूत हैं और उन्हें इसके साथ मार्शल आईलैंड में भी भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे तोक्यो में स्थित रहेंगे। मंत्रालय ने कहा कि वे जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Varun Gandhi को लेकर बोले राहुल गांधी, हमारी विचारधारा अलग-अलग, मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़