सिद्धरमैया का दावा- कर्नाटक भाजपा में असंतोष जारी, कई विधायक मिले
सिद्धरमैया ने अपने और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बीच मतभेद की बात को खारिज करते हुए कहा कि उन दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। ग्राम पंचायत चुनाव स्थगित करने के राज्य निर्वाचन आयोग के निर्णय का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में अदालत से संपर्क करेगी।
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘भाजपा के कई असंतुष्ट विधायकों ने मुझसे मुलाकात की है और अपना असंतोष साझा किया है।’’ कहा जा रहा है कि मंत्री पद पाने की कुछ वरिष्ठ विधायकों की आकांक्षा, आसन्न राज्यसभा और राज्य विधान परिषद के चुनावों के चलते भाजपा के भीतर राजनीतिक उठापटक हो रही है। एक दर्जन से अधिक विधायकों, खासकर उत्तर कर्नाटक से संबंध रखने वाले विधायकों ने गत बृहस्पतिवार को भोजन पर वरिष्ठ विधायक उमेश कट्टी के शहर स्थित आवास पर मुलाकात की। बैठक में कई विधायकों के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की कार्यशैली और उनके पुत्र बी वाई विजयेंद्र के प्रशासन में कथित हस्तक्षेप पर नाराजगी जताने की खबरों के बीच सिद्धरमैया ने कहा कि लोग विजयेंद्र को ‘‘असंवैधानिक मुख्यमंत्री’’ कहते हैं।ಬಾದಾಮಿ ವಿಧಾನಸಭೆ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಎಸ್.ಕೆ. ಖಾನಾಪುರದಲ್ಲಿ ಸಿಡಿಲು ಬಡಿದು ಮೃತಪಟ್ಟಿರುವ ಶ್ಯಾವಕ್ಕ ಹಿರೆಗನ್ನವರ ಕುಟುಂದವರಿಗೆ ರೂ.5 ಲಕ್ಷದ ಚೆಕ್ ಅನ್ನು ಪರಿಹಾರವಾಗಿ ನೀಡಿದೆ. pic.twitter.com/uhsLgadBPj
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) June 3, 2020
इसे भी पढ़ें: येदियुरप्पा का दावा, 70 फीसदी लोग चाहते हैं कि अगली बार भी मोदी PM बने
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग कहते हैं कि विजयेंद्र असंवैधानिक मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे। येदियुरप्पा नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं, यह विजयेंद्र हैं जो चीजों को मंजूरी देते हैं।’’ सिद्धरमैया ने अपने और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के बीच मतभेद की बात को खारिज करते हुए कहा कि उन दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। ग्राम पंचायत चुनाव स्थगित करने के राज्य निर्वाचन आयोग के निर्णय का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में अदालत से संपर्क करेगी। आयोग ने कोविड-19 के चलते पिछले सप्ताह पंचायत चुनाव स्थगित करने का निर्णय किया था।
अन्य न्यूज़