सिद्धारमैया ने कर्नाटक के लिए प्रस्तावित राज्य झंडा पेश किया

Siddaramaiah presented the proposed state flag for Karnataka
[email protected] । Mar 8 2018 8:39PM

विधानसभा चुनाव से पहले‘‘ कन्नड़ सम्मान’’ का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज कर्नाटक के लिए प्रस्तावित आधिकारिक राज्य झंडा पेश किया। पीले, सफेद और लाल रंग के इस ध्वज के केन्द्र में राज्य का चिन्ह मौजूद है।

बेंगलुरू। विधानसभा चुनाव से पहले‘‘ कन्नड़ सम्मान’’ का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज कर्नाटक के लिए प्रस्तावित आधिकारिक राज्य झंडा पेश किया। पीले, सफेद और लाल रंग के इस ध्वज के केन्द्र में राज्य का चिन्ह मौजूद है। राज्य सरकार द्वारा गठित एक समिति ने पिछले साल कर्नाटक के लिए पृथक झंडे की सिफारिश की थी।

सिद्धरमैया ने कन्नड़ समर्थक संगठनों, कार्यकर्ताओं और साहित्यिक शख्सियतों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद झंडा पेश किया। इस बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने ध्वज के प्रारूप को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि कन्नड़ भाषी लोगों के सम्मान स्वरूप राज्य के लिए झंडे का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कन्नड़ लोगों की इच्छा, राय और आवाज है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी (कन्नड़ संगठनों) ने इसके लिए अपनी मंजूरी दी है।’’ उन्होंने राज्य के झंडे को‘‘ कन्नड़ सम्मान का प्रतीक’’ और‘‘ ऐतिहासिक फैसला’’ बताते हुए कहा कि इसे मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य अपने झंडे की घोषणा खुद नहीं कर सकता और उसे इसके लिए केन्द्र की मंजूरी की जरूरत होती है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए हम इसे तुरंत केन्द्र सरकार के पास भेजेंगे। हम कोशिश करेंगे कि केन्द्र इसे अपनी मंजूरी दे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या केन्द्र अपनी मंजूरी देगा, उन्होंने कहा, ‘‘संविधान यह नहीं कहता कि राज्य का अपना झंडा नहीं हो सकता, इसलिए मुझे विश्वास है कि वे सहमत होंगे।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़