पंजाब के जाने माने गायक सिद्धू मूसेवाला आज दिल्ली में राहुल गांधी से मिले

Sidhu Musewala

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मूसेवाला ने दुनिया भर में ख़ास कर नौजवानों में अपनी प्रसिद्धि के द्वारा पंजाबी संगीत में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रशंसकों की अनगिनत संख्या के साथ संगीत की असीम प्रतिभा के साथ मूसेवाला अपने माता-पिता के रास्ते पर चलते हुए मानवता की तन-मन से सेवा करेंगे।

चंडीगढ़ । पंजाब के जाने माने गायक सिद्धू मूसेवाला आज दिल्ली में राहुल गांधी से मिले। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू  , पंजाब सरकार में परिवहन मंत्री राजा वडिंग और प्रजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। 

 

इससे पहले दिन में  सिद्धू मूसेवाला के नाम से प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू  नें  चंडीगढ़ में  कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की थी।  पंजाब भवन में सादे परन्तु प्रभावशाली समारोह दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की हाज़िरी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में आने पर स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि सिद्धू मूसेवाला साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखते हैं क्योंकि उनके पिता भोला सिंह पूर्व सैनिक हैं जबकि माता चरण कौर गाँव की सरपंच हैं। उन्होंने कहा कि मूसेवाला जो दुनिया भर में करोड़ों की संख्या में चाहने वालों के दिलों की धड़कन हैं, पार्टी के लिए बड़ी ताकत साबित होंगे क्योंकि वह ज़मीनी स्तर पर जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में दाखि़ल होने के बाद मूसेवाला अपनी नयी ज़िम्मेदारी के द्वारा लोगों की सेवा भी उसी जोशो-खरोश के साथ करेंगे, जिस तरह उन्होंने कड़ी मेहनत करके संगीत की दुनिया में शोहरत कमाई है।

इससे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मूसेवाला ने दुनिया भर में ख़ास कर नौजवानों में अपनी प्रसिद्धि के द्वारा पंजाबी संगीत में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रशंसकों की अनगिनत संख्या के साथ संगीत की असीम प्रतिभा के साथ मूसेवाला अपने माता-पिता के रास्ते पर चलते हुए मानवता की तन-मन से सेवा करेंगे।

मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रधान का धन्यवाद करते हुए सिद्धू मूसेवाला ने कहा कि उनको कांग्रेस में शामिल होकर ख़ुशी हुई है क्योंकि सिर्फ़ यही राजनैतिक पार्टी है जहाँ समाज की सेवा करने के लिए विशेष तौर पर मामूली पृष्ठभूमि वाले साधारण लोगों को उपयुक्त मंच प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज हरीश चौधरी, केबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, राज कुमार वेरका और अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड महेन्दर सिंह केपी के अलावा विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा और पीरमल सिंह उपस्थित थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़