कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता Miss India 2022 का खिताब, 31 सुंदरियों को पछाड़ा

Sini Shetty
Instagram

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता।चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।

मुंबई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी को रविवार को वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 का विजेता घोषित किया गया। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की ‘फर्स्ट रनर-अप’ रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को ‘सेकेंड रनर-अप’ चुना गया।

इसे भी पढ़ें: हावड़ा ब्रिज के पास रिवरफ्रंट सौंदर्यीकरण परियोजना के लिए बोलीदाताओं के सुझावों पर विचार जारी

चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़