मानवता शर्मसार! भाभी के साथ सोता था पति, पत्नी ने रोका तो मार दी चाकू

Sister in law sleeps with husband, wife stopped, kills knife
[email protected] । Jul 12 2018 9:00AM

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक व्यक्ति ने भाभी के साथ कथित रूप से अवैध संबंध रखने के लिए टोकने पर अपनी पत्नी के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक व्यक्ति ने भाभी के साथ कथित रूप से अवैध संबंध रखने के लिए टोकने पर अपनी पत्नी के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्या सागर मिश्र ने बताया कि देवबंद थाने में महिला के पिता लाल सिंह की ओर से दी गयी शिकायत में कहा गया है कि विगत फरवरी में उसने अपनी बेटी रश्मि की शादी गांधी कालोनी निवासी विपिन के साथ की थी। शादी के बाद से ही विपिन दहेज को लेकर रश्मि को शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

उन्होंने बताया कि रश्मि को शक था कि उसके पति के उसकी जेठानी से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी में मंगलवार की रात विपिन ने रश्मि पर चाकू से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लाल सिंह की तहरीर पर आरोपी पति विपिन और जेठानी रविता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी पति भाभी समेत फरार है। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़