हजारीबाग में हुआ बुराड़ी कांड पार्ट- 2, सुसाइट नोट से हो रहे बड़े खुलासे

six family members dead bodys found in house in hazaribagh
[email protected] । Jul 16 2018 9:50AM

काम्बोज ने बताया कि नोट के मुताबिक वे लोग आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने बारी बारी से आत्महत्या की।

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बोडम बाजार क्षेत्र में एक ही परिवार के छह सदस्य आज मृत पाये गये। उत्तरी छोटा नागपुर क्षेत्र पुलिस उप महानिरीक्षक पंकज काम्बोज ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि साथ लगे दो फ्लैट में तीन लोग फांसी पर लटकते पाये गये जबकि दो बच्चे दूसरे फ्लैट के फर्श पर मृत पड़े मिले। उन्होंने बताया कि छठवां व्यक्ति कॉम्पलेक्स के मुख्य द्वार के नजदीक मृत पाया गया। संदेह है उसने चार मंजिला अपार्टमेंट से छलांग लगायी होगी। उन्होंने बताया कि छह सुसाइड नोट बरामद किये गये है। इनको एक ही व्यक्ति ने लिखा था लेकिन सभी के नीचे प्रत्येक व्यक्ति के हस्ताक्षर है।

काम्बोज ने बताया कि नोट के मुताबिक वे लोग आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने बारी बारी से आत्महत्या की। हालांकि बच्चे उनका गला काटे जाने के पहले बेहोश हो गये थे। मृतकों की पहचान महावीर प्रसाद माहेश्वरी (70), उनकी पत्नी किरण माहेश्वरी (65), उनका बेटा नरेश प्रसाद माहेश्वरी (40), बहु प्रीति माहेश्वरी (38) और पोते पोती अमन (10) और अनथ (8) के रूप में की गयी है। 

काम्बोज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नरेश प्रसाद माहेश्वरी पर 50 लाख रूपये का कर्ज था। वह एक परचून की दुकान के मालिक थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो हस्ताक्षर किये हुए चेक, ईथर की बोतल, रूई और ब्लेड बरामद किया है। इस महीने के शुरू में नयी दिल्ली के बुराड़ी में परिवार के 11 सदस्यों द्वारा सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़