मुंबई के अंधेरी में गिरी चार मंजिला इमारत, छह लोग घायल

building collapses

अधिकारी ने बताया कि जुहू गली में सलामी होटल के पास मेहता बाबू चॉल का उत्तर दिशा की ओर का हिस्सा देर रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गया। घटना में एक बुजुर्ग, एक दमकल कर्मी सहित छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी ‘कूपर हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया है।

मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके अंधेरी में मंगलवार देर रात चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से एक दमकल कर्मी सहित छह लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जुहू गली में सलामी होटल के पास मेहता बाबू चॉल का उत्तर दिशा की ओर का हिस्सा देर रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गया। घटना में एक बुजुर्ग, एक दमकल कर्मी सहित छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी ‘कूपर हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: कई राज्यों के बीच सीमा निर्धारण के फलस्वरूप सीमा विवाद पैदा हुए : सरकार

दमकल कर्मी विश्वास रहाते (51) को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर 10 लोग फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।’’ दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं और नगर निगम तथा पुलिस कर्मियों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़