मुंबई के ठाणे में आग लगने से कबाड़ के छह गोदाम जलकर खाक

a

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक गांव में सोमवार की रात को आग लगने से कबाड़ के छह गोदाम जलकर खाक हो गए। दमकल कर्मी के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक गांव में सोमवार की रात को आग लगने से कबाड़ के छह गोदाम जलकर खाक हो गए। दमकल कर्मी के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ठाणे महानगरपालिका के प्रमुख दमकल अधिकारी जी एम जल्के ने बताया कि खरादी गांव में फडके पाडा के कबाड़ के एक गोदाम में सोमवार रात को दस बजे आग लगी और कुछ ही मिनटों में पास ही में स्थित अन्य गोदामों में फैल गई।

इसे भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 की उम्र में मुंबई में हुआ निधन

उन्होंने बताया कि मुंब्रा से दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। आग पर देर रात करीब डेढ़ बजे तक काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘आग में छह गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में दो और नए मामले, एक मृत महिला के संक्रमित होने की पुष्टि

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़