अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,710 हुई

Andaman Nicobar Islands

द्वीपसमूह में वर्तमान में 99 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,550 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से अब तक 61 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 1,29,389 नमूनों की जांच की है।

पोर्ट ब्लेयर।  अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,710 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि छह नये मामलों में से पांच लोग सकंमित मरीज के संपर्क में आये थे जबकि एक व्यक्ति कहीं यात्रा से लौटा था।

इसे भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के सात नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,687 हुई

उन्होंने बताया कि 13 और लोगों के स्वस्थ हो जाने से संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 4,550 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में 99 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,550 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से अब तक 61 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 1,29,389 नमूनों की जांच की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़