दिल्ली अग्निशमन सेवा के छह अधिकारियों को वीरता पदक के लिए चुना गया

Delhi Fire Service
ANI

उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस के दुआ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा, जबकि मंडल अधिकारी संदीप दुग्गल और सहायक मंडल अधिकारी मनीष कुमार को सराहनीय सेवा के लिए सेवा पदक मिलेगा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली अग्निशमन सेवा के तीन अधिकारियों को वीरता पदक के लिए चुना गया है। इनमें से एक को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और दो को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिलेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सहायक मंडल अधिकारी राजेश कुमार और ‘फायर ऑपरेटर’ प्रवीण कुमार तथा अजमेर सिंह को वीरता के लिए सेवा पदक के वास्ते चुना गया है। अधिकारियों ने बताया कि उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस के दुआ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा, जबकि मंडल अधिकारी संदीप दुग्गल और सहायक मंडल अधिकारी मनीष कुमार को सराहनीय सेवा के लिए सेवा पदक मिलेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़