स्मृति का प्रियंका पर हमला, कहा- राम के अस्तित्व को नकारने वाली बन रही हैं रामभक्त

उल्लेखनीय है कि प्रियंका के 27 मार्च से अमेठी और रायबरेली के अलावा अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी कहती थी कि ‘‘हिन्दू आतंकवादी’’ है, उसके नेता आज जनेऊ पहन कर घूम रहे हैं।
भदोही (उप्र)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि जो पार्टी राम के अस्तित्व को नहीं स्वीकारती थी, आज उसी की नेता प्रियंका गांधी रामभक्त बन रही हैं। स्मृति ने यहां एक जनसभा में कहा, जो कांग्रेस पार्टी अदालत में दस्तावेज़ देकर कहती थी कि राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है, आज उसी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी रामभक्त बन कर घूम रही हैं।
‘विजय संकल्प सभा’ के दौरान मोदीमय हुआ भदोही pic.twitter.com/RFmFNNZabJ
— Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) March 26, 2019
उल्लेखनीय है कि प्रियंका के 27 मार्च से अमेठी और रायबरेली के अलावा अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी कहती थी कि ‘‘हिन्दू आतंकवादी’’ है, उसके नेता आज जनेऊ पहन कर घूम रहे हैं। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के साथ खडी नजर आयी। उस समय पूरा देश स्तब्ध रह गया था।
इसे भी पढ़ें: रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति से जुड़ी जानकारी साझा नहीं करेगी सरकार
उन्होंने कहा कि भारत की जनता विकास चाहती है इसलिए फिर से एक गरीब को प्रधान सेवक के रूप में देखना चाहती है। सरकार की योजनाओं का लाभ आज लाखों लोगों को मिल रहा है। सपा-बसपा गठबंधन पर स्मृति ने तंज कसते हुए, भैया, क्या साइकिल पर कभी हाथी बैठ सकता है ... जब साइकिल ही पंक्चर हो जाएगी तो उसके बारे में क्या कहा जाए।
