स्मृति ईरानी ने भी माना, 2019 कोई आसान साल नहीं होगा

smriti-irani-too-believed-2019-will-not-be-an-easy-year
[email protected] । Jan 6 2019 11:18AM

‘भारतीय महिला विज्ञान कांग्रेस 2021’ के उद्घाटन कार्यक्रम के लिये स्मृति को आमंत्रित किया गया है। यहां महिला विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 कोई आसान साल नहीं होगा।

जालंधर (पंजाब)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि 2021 में वह भारतीय महिला विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन में हिस्सा ले पायेंगी। ‘भारतीय महिला विज्ञान कांग्रेस 2021’ के उद्घाटन कार्यक्रम के लिये स्मृति को आमंत्रित किया गया है। यहां महिला विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 कोई आसान साल नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि 2020-21 के लिये भारतीय महिला विज्ञान कांग्रेस की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय लक्ष्मी सक्सेना ने 2021 के सत्र के लिये उन्हें आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि "मैं नहीं जानती कि 2021 में मेरे होने की वैज्ञानिक संभावनाएं क्या हैं, इसके बावजूद मैं पूरे सम्मान और विनम्रता से उनके आमंत्रण को स्वीकार करती हूं।" विपक्षी दलों की गठबंधन की कोशिशों के बावजूद भाजपा नीत केंद्र सरकार इस साल अप्रैल मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में दूसरे कार्यकाल को लेकर आशान्वित है। 

यह भी पढ़ें: कई महीनों बाद तेजस्वी से मिले तेजप्रताप, कहीं ये बड़ी बातें

वर्ष 2014 में ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ईरानी ने कहा "मेरी 15 वर्षीय बेटी अपने 10वीं के बोर्ड (इम्तिहान) और मेरा बेटा जो 12वीं में है अपने बोर्ड की तैयारी कर रहा है। मेरा मतलब है कि 2019 हम में से किसी के लिए भी आसान नहीं है" 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़