कुछ लोग स्वार्थ के चलते असम को विभाजित करने की कोशिश में: सोनोवाल

some-people-try-to-divide-assam-due-to-selfishness-sonowal
[email protected] । Nov 5 2018 8:44AM

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यदि शांति है, तो राज्य प्रगति की ओर बढ़ता है। हालांकि, कुछ लोग अपने निहित हितों के चलते राज्य में गड़बड़ी पैदा करने पर आमादा हैं।’’ गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को तिनसुकिया के ढोला में अज्ञात बंदूकधारियों ने पांच व्यक्तियों की हत्या कर दी थी।

गुवाहाटी। तिनसुकिया कांड के कुछ दिन बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ के चलते राज्य में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर शांति प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं। सोणितपुर जिले में एक सरकारी समारोह में सोनोवाल ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य का हरेक व्यक्ति सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यदि शांति है, तो राज्य प्रगति की ओर बढ़ता है। हालांकि, कुछ लोग अपने निहित हितों के चलते राज्य में गड़बड़ी पैदा करने पर आमादा हैं।’’ गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को तिनसुकिया के ढोला में अज्ञात बंदूकधारियों ने पांच व्यक्तियों की हत्या कर दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़