सोमू वीराजु आंध्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त, के लक्ष्मीनारायण की जगह लेंगे

Somu Veerraju

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। विज्ञप्ति में कहा गया, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य सोमू वीराजु को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। विज्ञप्ति में कहा गया, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है। भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई में महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुके वीराजु प्रदेश अध्यक्ष के पद पर के लक्ष्मीनारायण की जगह लेंगे। वीराजु भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश इकाई में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2015 में वह आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बने थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़