सोनाक्षी और डिंपल ने पूनम सिन्हा के लिए मांगे वोट

sonakshi-and-dimple-to-vote-for-poonam-sinha
अभिनय आकाश । May 3 2019 7:04PM

इससे पहले पूनम सिन्हा ने जब अपना नामांकन दाखिल किया था तब पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने रोड शो किया था और पत्नी पूनम के लिए वोट मांगा था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ लोकसभा सीट पर अब ग्लैमर का तड़का भी लग गया। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में उनकी बेटी व फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रोड शो किया।  इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। डिंपल ने लोगों से पूनम सिन्हा को वोट देने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: किसका प्रचार करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा? एक तरफ पार्टी के आचार्य तो दूसरी तरफ पत्नी पूनम सिन्हा

हजरतगंज से शुरू हुआ यह रोड शो कैसरबाग, अमीनाबाद होते हुए नक्खास बाजार से घंटाघर तक गया। इस दौरान सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी जो इस फेमस अदाकार की एक झलक पाने को इकट्ठा हुए थे। बता दें कि इससे पहले पूनम सिन्हा ने जब अपना नामांकन दाखिल किया था तब पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने रोड शो किया था और पत्नी पूनम के लिए वोट मांगा था, जिसको लेकर फिर काफी विवाद भी हुआ था औऱ कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्ण्न ने शत्रुघ्न पर सवाल खड़े किए थे। शत्रुघ्न ने इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती की जमकर तारीफ की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़