सोनिया गांधी अभी अस्पताल में ही भर्ती, हालत में सुधार

सोनिया गांधी

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सोनिया को नियमित जांच के लिए बृहस्पतिवार की शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार हो रहा है। यह जानकारी अस्पताल के प्राधिकारियों ने शुक्रवार को दी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सोनिया को नियमित जांच के लिए बृहस्पतिवार की शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अद्यतन बुलेटिन में कहा, ‘‘उनकी जांच की जा रही है और उनमें संतोषजनक सुधार दिख रहा है।’’ बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़