TMC को लगा बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी के भाई समेत 15 पार्षद भाजपा में हुए शामिल
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आयोजित सभा में दावा किया कि हम यह जंग जीतेंगे। प्रदेश में नरेंद्र मोदी के आदर्शों वाली नई सरकार का गठन होगा और बंगाल को सोनार बांग्ला बनाएंगे।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस सदस्यों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। अब शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में शुभेंदु अधिकारी की सभा में कांथी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और उनके भाई सौमेंदु अधिकारी समेत 15 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
West Bengal: Soumendu Adhikari, former Chairperson of Contai Municipality, joins Bharatiya Janata Party (BJP). https://t.co/6Vk2jNwM3g pic.twitter.com/rlBQyik3Je
— ANI (@ANI) January 1, 2021
इसे भी पढ़ें: मेदिनीपुर जिले में रोडशो में TMC और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आयोजित सभा में दावा किया कि हम यह जंग जीतेंगे। प्रदेश में नरेंद्र मोदी के आदर्शों वाली नई सरकार का गठन होगा और बंगाल को सोनार बांग्ला बनाएंगे।
We will win this battle. A new government will be formed that will move forward with Narendra Modi's ideals and promise to make the state 'Sonar Bangla': BJP leader Suvendu Adhikari pic.twitter.com/L0jiuCRup8
— ANI (@ANI) January 1, 2021
अन्य न्यूज़