सपा-बसपा ने वही किया जो भाजपा चाहती थी: कांग्रेस

sp-and-bsp-did-what-bjp-wanted-congress
[email protected] । Jan 15 2019 9:00AM

गौरतलब है कि सपा और बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखा है, हालांकि दोनों ने रायबरेली और अमेठी की सीटें उसके लिए छोड़ दी हैं।

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन से खुद को अलग रखे जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि इन दोनों पार्टियों ने वही किया जो भाजपा चाहती थी। कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा चाहती थी कि उत्तर प्रदेश में धर्मनिरपेक्ष दल एकजुट नहीं हों ताकि वोटों का बंटवारा होने का फायदा उसे मिले तथा वह अपने इस प्रयास में सफल रही।

सिंह ने कहा, ‘‘सपा-बसपा ने कांग्रेस को अलग रखकर वही किया जो भाजपा चाहती थी। ऐसा लगता है कि ये दोनों पार्टियां भाजपा के जाल में फंस गई।’’ उन्होंने कहा कि हर जगह यही प्रयास हो रहा है कि भाजपा विरोधी दल एकजुट हों और यह सुनिश्चित किया जाए कि वोटों का बंटवारा नहीं हो तथा उत्तर प्रदेश में भी यही होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ निर्विवाद रूप से सबसे बड़ी नेत्री हैं मायावती

गौरतलब है कि सपा और बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखा है, हालांकि दोनों ने रायबरेली और अमेठी की सीटें उसके लिए छोड़ दी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़