समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी: अखिलेश यादव

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 24, 2021 1:59PM
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों के लिए सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों के लिए सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने समाप्त किया था 12 साल का वनवास, स्वर्णिम इतिहास के साथ पूरा किया था 'फर्राटा किंग' का सपना
सपा प्रमुख ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘सपा सरकार में एटा व अन्य जिलों में प्रस्तावित बिजली के कारखाने अगर बन गये होते तो आज उत्तर प्रदेश के लोगों को देश की सबसे महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ती। उन्होंने ट्वीट में कहा कि सपा की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों को नियमित और सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़